गाजियाबाद के मोदीनगर कादराबाद चौकी क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या। रोरी ग्राम के रेलवे फाटक के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला युवक का शव। गाजियाबाद के मोदीनगर कादराबाद चौकी क्षेत्र रोरी ग्राम के रेलवे क्रॉसिंग के पास गन्ने के खेत में 25 वर्षीय सुशील भारद्वाज निवासी कृष्णा पुरी मोदीनगर का शव पड़ा मिला जिसकी सूचना किसान श्याम पाल निवासी कादराबाद ने पुलिस को फोन कर के दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया पुलिस के अनुसार युवक की धार दार हथियार से खेत के बाहर कच्ची सड़क पर गर्दन रेतकर हत्या की गई है और फिर शव को घसीट कर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया होगा परिजनों के अनुसार मृतक कल दोपहर से लापता था और जिसकी खोजबीन की जा रही थी परिजनों के अनुसार मृतक की किसी भी व्यक्ति से कोई भी रंजिश नहीं थी और आज पुलिस द्वारा उन्हें उसकी मौत की सूचना प्राप्त हुई पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा