Gaya Police तीन smugglers को तीन करोड़ के brown sugar के साथ arrest किया

Gaya Police तीन smugglers को तीन करोड़ के brown sugar के साथ arrest किया

www.khulasamedia.com गया से अजीत कुमार के साथ पंकज डबली की रिपोर्ट ब्राउन शुगर की इस बड़ी खेप के बारे में जैसे ही सूचना मिली की गया के सीनियर एसपी आदित्य कुमार थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए . उनको मुखबिर पर भरोसा था लेकिन जिस मात्रा में ब्राउन शुगर लाये जाने की खबर दी गयी थी उससे वे चौंक पड़े थे . उन्होंने आनन फानन में गया के सिटी एसपी के नेतृत्व में सबसे तेज तर्रार अधिकारियों की एक स्पेशल टीम का गठन किया और मुखबिर की दी गयी सूचना पर घेराबंदी करने का निर्देश दिया . स्पेशल टीम भी आनन फानन में बताये गए स्थान पर पहुँच गयी .मुखबिर ने बताया था की ब्राउन शुगर की खेप गया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मुफ्फसिल मोड़ के पास देवी स्थान के समीप तस्कर लेकर पहुँचने वाले हैं . स्पेशल टीम जब देवी स्थान के पास पहुंची तो एक बाइक पर सवार तीनो ड्रग्स सप्लायर दिख गए तो तत्काल घेराबंदी कर तीनो को गिरफ्तार कर लिया गया.इन तीन तस्करों के पास से तीन करोड़ के आसपास का ब्राउन शुगर दो पैकेट में पैक बरामद किया गया . जिसका वजन लगभग 2.2किलोग्राम था . तस्करों के पास से 3 मोबाइल फोन और 2 बाइक को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार ड्रग्स सप्लायर की पहचान सूरज कुमार,सुमन कुमार उर्फ लोकेश और आलोक कुमार के रूप में की गयी .तीनो गया के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरसौता गॉव का रहने वाले बताये जाते हैं. गया के सीनियर एसपी आदित्य कुमार के मुताबिक़ इस ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त कुछ अपराधी भागने में सफल रहे है .जिनकी गिरफ़्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है. सभी गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में एन डी पी एस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि ब्राउन सुगर की बड़ी खेप की जानकारी मिली थी और और तीन तस्करों के पास से दो किलो दो सौ ग्राम ब्राउन शुगर की बरामदगी की गयी . गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद इस तस्करी की एक नेटवर्क का भी पता चला . जिसमे गया के कुछ सफ़ेद पोश का भी नाम आया है . उनकी पहचान की गयी है. साथ ही और भी कई लोंगो की जानकारी मिली है . उन्होंने बताया की इस ब्राउन शुगर का कुछ मात्रा गया में ही खपाना था और कुछ को बाहर सप्लाई करना था . उन्होंने कहा की इस नेटवर्क के बांकी लोंगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी है ताकि इस पुरे नेटवर्क का खुलासा हो सके . बहरहाल , गया जो की बुद्धिस्ट सर्किट का एक प्रमुख शहर है और इस शहर में नशे के सौदागरों काफी सगठित नेटवर्क के सहारे अपना कारोबार चलाते हैं जिनमे कई सफ़ेद पोश भी है . अब गया पुलिस के सीनियर एसपी इन सफेदपोशो पर कैसे हाथ दाल पाते हैं इसका इंतज़ार रहेगा . SUBSCRIBE TO ”khulasamedia” today.ring the bell icon and stay update with Bihar Jharkhand & Nepal news. Cont – [email protected] Follow us on Social Network :    / खुलासा   https://www.khulasamedia.com   / khulasamedia     / khulasamedia   KHULASA MEDIA HOUSE NO – AB – 47A SK PURI BOARING ROAD PATNA – 800001 CONT – 06127966001 ~-~~-~~~-~~-~ Please watch: "#KhulasaMedia : Bihar के दुल्हनों के हाथों में सजेंगी शराब के बोतल से बनी चुड़िया"    • #KhulasaMedia : Bihar के दुल्हनों के हाथों...   ~-~~-~~~-~~-~