जमुई- गिद्धौर थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर को चौरा के लूटन घाट के समीप पहाड़पुरा से जब्त..

जमुई- गिद्धौर थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर को चौरा के लूटन घाट के समीप पहाड़पुरा से जब्त..

लोकेशन:जमुई/बिहार रिपोर्ट:ब्यूरो: ब्रह्मदेव प्रसाद यादव व्हाट्सएप नंबर:- 6203073505 एंकर:-जमुई के गिद्धौर थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर को चौरा के लूटन घाट के समीप पहाड़पुरा से जब्त किया है।बताया जाता हैं कि मौके से बालू माफिया फरार होने में सफल रहा है।जानकारी के मुताबिक गिद्धौर थाना क्षेत्र के पहाड़पूरा से बुधवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने चार बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है।अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को वाहन नंबर-(1)BR-46B-7772 (2) BR 46G-7686 (3)BR 46G-8129 (4)BR 46G-0478,में पाया गया है।गिद्धौर थाना के SI नीरज कुमार ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर चारों ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस थाने में लेकर गए है। जानकारी के अनुसार चौरा के लूटन घाट से लगातार अवैध ढंग से बालू उठाया जा रहा है।ना कोई चालान नाही कोई पर्ची के बिना यह कारोबार हो रहा था।आपको बता दें की खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है।प्रशासनिक रोक के बावजूद जिले के विभिन्न बालू घाटों पर बालू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बालू का उठाव तस्करी की जा रही है।जिससे सरकार को लाखों की नुकसान हो रहा है।बालू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है की अब रात तो क्या दिन के उजाले में भी बालू की चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं बालू माफिया। Youtube Subscription Link :    / @newzindia24   Facebook Page :   / newzindia24   Facebook Group :   / newzindia24   Instagram : https://www.instagram.com/newzindia24... Twitter :   / newzindia24   Website : https://www.newzindia24.in #Newsindia24 #Newzindia24 #news #latestupdate #bhopal #dhanbad #headlines #todaysnews #newsreporter #updatenews #newstoday #newsoftheday #newsupdate #latestnews #dailynews #breakingnews