Coronavirus #covid19 #commoncold कोरोना, फ्लू या जुकाम में क्या है अंतर, कैसे पता चलेगा कि हुआ क्या है? आमतौर पर सर्दी-जुकाम और सामान्य सा फ्लू होते ही लोग घबरा रहे हैं. आखिर कॉमन कोल्ड, सामान्य वायरल इंफेक्शन, फ्लू और कोरोना वायरस में क्या अंतर है. क्या हम पता कर सकते हैं कि हमें क्या हुआ है? हल्का-फुल्का सर्दी जुकाम या सामान्य फ्लू भी आजकल लोगों को डरा रहा है. लोगों को लगता है कि कहीं उन्हें कोरोना वायरस ने तो नहीं जकड़ लिया. लोग तुरंत डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं. दरअसल, ज्यादातर वायरल या मौसमी बीमारियों की शुरुआत खांसी, जुकाम, गले में खराश से ही होती है. ये सारे लक्षण सामान्य फ्लू, सर्दी-जुकाम या फिर कोरोना के भी हो सकते हैं. हकीकत ये है कि इस इंफेक्शन में अंतर होता है. जब मौसम बदलने लगता है तो हममें से ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम या सामान्य वायरल या फ्लू की चपेट में आ जाते हैं. वैसे इन्हीं के जैसे लक्षणों से कोरोना वायरस की भी शुरुआत होती है, जिसे वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन ने कोविड-19 का नाम दिया है. For online consultantion you can mail to- [email protected]