vrindavan;दोस्तों, विज्ञान कहता है कि जो चीज मर चुकी है या बेजान है, वो हिल-डुल नही सकती। एक बंद कमरे में कोई प्रवेश नहीं कर सकता और बिना ईधन के आग जल नहीं सकती... लेकिन भारत में एक जगह ऐसी है, जो विज्ञान के इन सारे नियमों को कचरे के डिब्बे में डाल देती है। आज हम बात कर रहे हैं वृंदावन की। लेकिन रुकिए... हम यहां सिर्फ मंदिरों के दर्शन करने नहीं आए हैं। हम यहां उस 'जांच-पडताल' के लिए आए हैं जो सदियों से अधूरी है। सोचिए, उस निधिवन के बारे मे जिसे लोग सिर्फ एक जंगल समझते हैं। लेकिन वीडियो में आगे हम आपको बताएंगे कि क्यों रात को यहां बंदर और पक्षी भी अपनी जगह छोड देते हैं? निधिवन मे ऐसा क्या दिखता है उन्हें जो हमारी आंखे नही देख सकती। आखिर ऐसा क्या है इस वन मे जहां जिसने भी रात रुक ने की कोशिश की या तो वो गायब हो गया या फिर वो बोलने की हालत मे ना रह सका ओर पागल हो गया। इस विडियो मे हम आपको लेकर चलेंगे निधिवन वन के पास मौजूद उस रंगमहल मे जहां पुजारियों के द्वारा सात सात ताले लगाने के बाद, मंदिर के अंदर परिंदा भी पर नही मार सकता। लेकिन फिर भी, सुबह वहां दातून गीली मिलती है? और ना जाने कौन रात को आकर पान चबा जाता है? और पलंग की चादर पर वो सिलवटें कौन छोड जाता है? क्या सच में भगवान रंगमहल मे आज भी सोने आते हैं? और क्या आपने कभी उस 'सोने के स्तंभ' (Golden Pillar) को देखा है जो रंगनाथ मंदिर के आंगन में खडा है? उसे सिर्फ एक खम्भा समझने की भूल मत करना। आखिर क्यों कहा जाता है कि इस स्तंभ के जरिए ही देवताओं को धरती पर आने का सिग्नल भेजा जाता है? और क्या आपने कभी ऐसी आग देखी है... जो पिछले 500 सालों से लगातार जल रही हो? जी हाँ, 500 साल पुरानी आग! वृंदावन के एक मंदिर में आज भी वो आग मौजूद है जिसे जलाने के लिए राधारमण मंदिर मे कभी माचिस का इस्तेमाल ही नही किया गया। आखिर ये कैसे संभव है? और इतिहास का सबसे बडा सवाल... गोविंद देव जी का मंदिर। क्या सच में एक 7 मंज़िला इमारत को भूतों ने सिर्फ एक ही रात में बनाकर खडा कर दिया था? या ये सिर्फ एक अफवाह है! आज इस वीडियो में, हम सुनी-सुनाई बातों पर नहीं, बल्कि आंखों देखे सबूतों पर बात करेंगे। हर रहस्य की तह तक जाएंगे और जानेंगे कि आखिर वृंदावन की इन गलियों में वो कौन सी अदृश्य शक्ति है, जो आज भी अपने होने का एहसास दिलाती है। अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहे हैं कि 'ये कैसे मुमकिन है? तो अगले पन्द्रह मिनट अपनी नजरें स्क्रीन से मत हटाइएगा, क्योंकि आज आपको ऐसे जवाब मिलने वाले हैं जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे। #Nidhivan #Vrindavan #Radharaman #Bankebihari #Rahasyaloktv