#भूलेबिसरेगीत #Bollyoldsongs जिस देश में गंगा बहती है - Jis Desh Mein Ganga Behti Hai (Mukesh) Movie/Album: जिस देश में गंगा बहती है (1960) Music By: शंकर-जयकिशन Lyrics By: शैलेन्द्र Performed By: मुकेश Starring Padmini, Raj Kapoor, Pran होठों पे सच्चाई रहती है जहाँ दिल में सफ़ाई रहती है हम उस देश के वासी हैं हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है मेहमां जो हमारा होता है वो जान से प्यारा होता है ज़्यादा की नहीं लालच हमको थोड़े मे गुज़ारा होता है बच्चों के लिये जो धरती माँ सदियों से सभी कुछ सहती है हम उस देश के... कुछ लोग जो ज़्यादा जानते हैं इन्सान को कम पहचानते हैं ये पूरब हैं, पूरब वाले हर जान की कीमत जानते हैं मिल जुल के रहो और प्यार करो एक चीज़ यही जो रहती है हम उस देश के... जो जिससे मिला सिखा हमने गैरों को भी अपनाया हमने मतलब के लिये अन्धे होकर रोटी को नहीं पूजा हमने अब हम तो क्या सारी दुनिया सारी दुनिया से कहती है हम उस देश के...