VIRAT KOHLI REACTION AFTER DEFEAT,NEW ZEALAND से हारने के बाद विराट कोहली ने बतायी हार की वजह

VIRAT KOHLI REACTION AFTER DEFEAT,NEW ZEALAND से हारने के बाद विराट कोहली ने बतायी हार की वजह

India vs New Zealand world cup 2019: भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार मिली और इसके साथ ही इस विश्व कप में टीम इंडिया का सफर यहीं पर खत्म हो गया। भारतीय टीम ने लीग स्टेज पर कमाल के प्रदर्शन के जरिए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों इस तरह मिली हार के बाद टीम समेत तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस भी निराश हो गए। टीम इंडिया की इस हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली भी काफी दुखी नजर आए और उन्होंने टीम इंडिया की हार की वजह भी बताई। विराट ने मैच के बाद कहा कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शुरुआत की 40 मिनट के खेल ने सब कुछ खत्म कर दिया और हमें ले डूबा। हमने दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। विराट ने कहा कि धोनी और जडेजा के बीच अच्छी साझेदारी हुई। उन्होंने कहा कि ये हमेशा ही बुरा लगता है कि जब आप पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहे हैं और पांच मिनट में ही आपको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस हार से हम दुखी जरूर हैं लेकिन निराश नहीं हैं। हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया। विराट ने कहा कि कीवी तेज गेंदबाजों ने पहले स्पेल में फर्क पैदा किया और हमारे बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया। रिषभ पंत के बारे में विराट ने कहा कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। वो काफी युवा हैं और इस तरह की गलतियां सब करते हैं। रिषभ काफी टैलेंटेड हैं और अपने अनुभव के साथ सीखेंगे। वहीं धोनी के बारे में विराट ने कहा कि उन्हें एक छोर पर खड़े रहना था और पारी को संभालनी थी। उन्हें यही रोल दिया गया था और उन्होंने अपना काम बखूबी किया। विराट ने कहा कि मैदान के बाहर बात करना आसान है, लेकिन मैदान पर हालात अलग तरह के होते हैं। इस हार से हम सबके लेंगे और भविष्य में और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। हम जिस तरह के विश्व कप में खेले हैं उस पर हमें गर्व है। जसप्रीत ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और जडेजा ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया। जडेजा ने हमें मैच में वापसी दिलाई पर वो आउट हो गए और फिर हम वापसी नहीं कर पाए। Virat Kohli's reasons for defeat It's easy to talk outside the field After losing to ZEALAND, Captain Virat Kohli retained his side. India vs New Zealand world cup 2019: Indian team lost to New Zealand by 18 runs in the first semi-final match of the World Cup, and with this, India's tour of India in this World Cup ended here. The Indian team had made a semifinal spot in the league stage with a spectacular display but after losing the defeat to New Zealand, all the Indian cricket fans were disappointed with the team. After the team India's defeat, Indian captain Virat Kohli also looked very sad and also told the reason for the loss of Team India. Virat said after the match that Team India did well in the entire tournament, but the 40 minute game of the beginning ended everything and took us away. We did not perform well under pressure. Virat said that there was good partnership between Dhoni and Jadeja. He said that it always seems bad that when you are playing well throughout the tournament and in five minutes you have to get out of the tournament. He said that we are unhappy but we are not disappointed by this defeat. We showed good game throughout the tournament. Virat said that Kiwi fast bowlers first created a difference in spell and our batsmen were sent to the pavilion as early as possible. Regarding Rishabh Pant, Virat said that he performed well. They are quite young and such mistakes all do. Rishabh is quite talented and will learn with his experience. About Dhoni, Virat said that he had to stand on one end and handle the innings. He was given this role and he did his job well. Virat said that it is easy to talk outside the field but circumstances are different on the field. All of us will take this defeat and try to do better in the future. We are proud of the kind of World Cup we have played. Jasprit bowled a lot and Jadeja also showed the game against New Zealand. Jadeja gave us a return in the match but he was out and we were unable to return. #teamindia #worldcup2019 #viratkohli