पहाड़ो पर सर्दी का सितम|#Cold wave conditions intensify in Himachal Pradesh

पहाड़ो पर सर्दी का सितम|#Cold wave conditions intensify in Himachal Pradesh

सर्दी के सितम ने एक बार फिर पहाड़ों की परेशानी बढ़ा दी है...जैसे-जैसे पहाड़ियां सफेद चादर से ढकती जा रही है...वैसे-वैसे तापमान गिरता जा रह है...इस गिरते तापमान से हिमाचल में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है...ना पीने को पानी है...ना चलने के लिए सड़के...भारी ठंड की वजह से प्रशासन ने रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है हिमाचल प्रदेश में जोरों की ठंड पड़ने लगी है...राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है...हालात ये है कि...पारा शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने की वजह से झील, झरने और नदियां जम गई है...जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है...मौसम विभाग ने बताया कि…केलांग में सबसे कम माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है...जबकि कल्पा, मनाली और भुंतर में 0.4, एक और दो डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है...वहीं कश्मीर के हालात भी हिमाचल की तरह ही है...जम्मू कश्मीर में बर्फीली हवाओं के कारण लोगों का जीना मुहाल है...मौसम के इस बदलते रूख के कारण लोगों को काफी मुश्किलात का सामना करना पड़ रहा है...कई इलाकों में यातायात के रास्तो को बंद कर दिया गया है....जिस वजह से लोग अब अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे है...वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि...कश्मीर की ऊंची पहाडिय़ों में बर्फबारी होने से तापमान तेजी से गिर रहा है.... DB LIVE APP :https://play.google.com/store/apps/de... DB LIVE TV : http://dblive.tv/ SUBSCRIBE TO OUR CHANNEL: https://www.youtube.com/channel/UCBbp... DESHBANDHU :http://www.deshbandhu.co.in/ FACEBOOK :   / dblivenews   TWITTER :   / dblive15