#BreakingNews #road #Accident #todayNews यूपी के बांदा में देर रात सड़क हादसे में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार अतर्रा कस्बे से अपने गांव आऊ जा रहा था, तभी रास्ते मे ओवरटेक करते समय अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण हुआ कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए, उसके कई पार्ट रोड पर बिखरे पड़े हैं, वहीं गाड़ी भी चकनाचूर हो गयी। एयरबैग खुल गए लेकिन गाड़ी ड्राइवर बुरी तरह गाड़ी में फंसा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने लोगो की मदद से अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला बिसंडा थाना के पुनाहूर गांव का है। इस मामले में सीओ ने बताया कि अतर्रा और बिसंडा के बीच एक महिंद्रा गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच एक्सीडेंट हुआ है, जिसमे दो लोग घायल हुए हैं, तत्काल मौके पर पुलिस टीम ने पहुचकर घायलों को अस्पताल भेजा, जहाँ गाड़ी चालक की मौत हो गयी है, ट्रैक्टर चालक भी घायल है। इलाज किया जा रहा है, मौके पर पुलिस बल मौजूद है। बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है Website: http://bharattimesnews.com/ Facebook: / bharatimesnews Instagram: / bharattimen. . Twitter: / bharattimenews1 YouTube: https://www.youtube.com/channel/UCF4i... ( भारत टाइम्स न्यूज़ चैनल भारत का उभरता मीडिया चैनल है ! ताज़ा खबरें राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल की LIVE NEWS अपने दर्शकों तक पहुंचाता है। खबरें एवं हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहें भारत टाइम्स न्यूज़ चैनल के साथ ! नहीं छूटेगी उत्तर प्रदेश कि कोई भी ख़बर ! उत्तराखंड , दिल्ली और उत्तर भारत की ताज़ा खबरें भारत टाइम्स न्यूज़ चैनल को LIKE , SUBSCRIBE और SHARE करें !चैनल से जुड़ने के लिए संपर्क करें 7995801802 , 8126759599. ) #covid #tikakarn #meerut #upNews