Jammu Kashmir: आर्टिकल 370 हटने की बरसी से पहले पुलवामा में टारगेट किलिंग, आतंकियों ने प्रवासी

Jammu Kashmir: आर्टिकल 370 हटने की बरसी से पहले पुलवामा में टारगेट किलिंग, आतंकियों ने प्रवासी

जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग (Target Killing) की घटना रुक नहीं रही है. पुलवामा (Pulwama) में आतंकियों ने फिर गैर कश्मीरियों पर ग्रेनेड से हमला (Grenade Attack) कर दिया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई. इस हमले में 2 लोग घायल भी हो गए. आतंकी हमले में मारा गया मजदूर बिहार के साकवा पारसा का रहने वाला था. संविधान के अनुच्छेद 370 (Article 370) के हटने की बरसी से ठीक पहले इस वारदात को आतंकियों ने अंजाम दिया. ये हमला पुलवामा के गदूरा इलाके में हुआ है. पुलवामा के गदूरा में कुछ आतंकियों ने दूसरे राज्यों से काम करने के लिए गए मंजदूरों पर ग्रेनेड फेंक दिया. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया. सुरक्षा बलों ने इस पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.