PUCL Jharkhand: 2nd Stan Memorial Lecture by P. Sainath स्टैन मानवाधिकार के अप्रतिम योद्धा, मानवाधिकार के मुखर आवाज, सत्ता के असंवैधानिक नीतियों को चुनौती देने वाले शख्स। झारखंड पीयूसीएल के वरिष्ठ सदस्य, आदिवासियों के हितरक्षक। हम उनकी सक्रियता, समर्पण व निडरता के कायल हैं। स्टैन को याद करना संविधान, लोकतंत्र, मानवाधिकार व नागरिक अधिकारों के साथ ही कानून के शासन के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करना है। स्टेन को याद करना हाशिए पर पड़े लोगों के पक्ष में लिखना, बोलना और संवैधानिक तरीकों से संघर्ष के लिए तैयार होना है। इसी उद्देश्य से आज द्वितीय स्टैन स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित है। इस साल व्याख्यान माला का विषय ' जुबानबंदी का शासन और मीडिया का नैतिक संसार ' है, जो मौजूदा समय में सबसे ज्यादा प्रासंगिक है। आइए, इस महत्वपूर्ण विषय पर जानेमाने मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त पत्रकार पी. साईनाथ जा व्याख्यान सुने। #stanswamy #psainath #pucljharkhand #pucl #puclnational #puclranchi