मथुरा के गोकुल में छड़ीमार होली का आंनद पूरे दिन छाया रहा गोकुल की गलियों में नंद के लाला के जय घोष गूंजते रहे। पहले सुबह मंगला आरती के बाद भक्त दर्शन करने पहुंचे। उसके बाद ठाकुर जी का डोला नंद भवन से निकला । गलियों में गोकुल वासियों ने फूलों की वर्षा कर ठाकुर जी से होली खेली। ठाकुर जी के डोला के पीछे गोकुल की महिलाएं हाथ में छड़ी लेकर चल रही थी गोकुल के ग्वालों पर धीरे से छड़ी का प्रहार किया जा रहा था। देर शाम को कार्यक्रम का समापन किया गया। Follow us on : Twitter - / ddnewsup Website - https://www.ddnews.gov.in/ Facebook - https://www.facebook.com/profile.php?... हमारे इस चैनल DDNEWSUP को यहां जाकर सब्सक्राइब करें- / @ddnewsup #Mathura #Holi #Chhadimaar