चैनल को सब्सक्राइब कर घंटी दबाएँ एवं लाईक करें रिपोर्ट-दीपक शुक्ला मुठभेड़ इनामी टॉप 10 अपराधी गिरफ्तार एंकर- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में सदर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 15 हजार का इनामी टॉप 10 अपराधी पकड़ा गया. घटना की सूचना मिलते ही सी, ओ सिटी मन्नी लाल गौड़ पहुंचे. उन्होंने बताया कि बदमाश लकी पाल के पैर में गोली लगी है. उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. वीओ - शहर कोतवाली क्षेत्र में देर रात्रि एस, ओ जी टीम प्रभारी राम बाबू और फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली, कि टॉप 10 अपराधी लकी पाल खानपुर के पास खेतों में छिपा हुआ है. पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे 15 हजार के इनामी बदमाश लकी के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया, और उसका दूसरा साथ मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. मामले की सूचना मिलने पर सी,ओ, सिटी मन्नी लाल गौड़ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, मुठभेड़ में घायल लकी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सी, ओ, मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि अपराधी लकी पाल मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है. जनपद में कई थानों में उसके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है. उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. बदमाश के पास से पुलिस को बाइक, तमंचा सहित कुछ जिंदा कारतूस भी मिले हैं, वहीं फरार बदमाश की तलाशी के लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है