राज्यसभा चुनाव: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार!

राज्यसभा चुनाव: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार!

#Trending #Ashok Gahlot #CM Rajasthan #Gulab Chand Kataria BJP #Rajya Sabha Election #Rajrang Rajasthan #Bhilwara देश के उच्च सदन राज्यसभा में राजस्थान की तीन सीटों के चुनाव 19 जून को होने हैं। इसकी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने अपने विधायकों व बसपा छोडक़र आए निर्दलीय विधायकों की जयपुर में बाड़ाबंदी कर रखी है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेे भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। वहीं मुख्य सचेतक महेश जोशी ने तो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत भी की। इस पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने जवाबी हमला बोला। कटारिया ने साफ कहा-कांग्रेस पहले अपना घर संभाले। यदि उसके आरोपों में सच्चाई है तो कांग्रेस की सरकार है, जांच कराकर दंडित करएं। देखिए ये रिपोर्ट।