केदारनाथ मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है,लेकिन कुछ श्रद्धालु आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे है।दो दिनों पहले श्रद्धालुओं की संख्या कम होने की वजह से मन्दिर समिति ने श्रद्धालुओं को मन्दिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन करने की अनुमति दी थी। जिसका लाभ उठा कर किसी भक्त ने गर्भ गृह की वीडियो बना डाली साथ ही इसे social Media पर डाल दिया. बता दें केदारनाथ मन्दिर में ही अंदर गर्भगृह की फोटो लेना वर्जित है।वहीं एक शख्स द्वारा सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर केदारनाथ धाम के गर्भगृह का वीडियो बनाकर शेयर किया गया है।उक्त व्यक्ति द्वारा शनिवार सुबह 8:35 मिनट पर 2मिंट 10 सेकेंड का वीडियो बनाकर शेयर किया गया है।जबकि वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शख्स द्वार खुलेआम वीडियो बनाया जा रहा है पर उसे कोई रोक तक नही रहा है। साथ ही सीधा सवाल यहां आम श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंचने से लेकर मन्दिर समिति के तमाम सदस्यों व आलाधिकारी सहित उन लोंगो पर भी खड़ा करता है जो उस वक्त मन्दिर में अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे और जिनके द्वारा शख्स को वीडियो बनाने से रोका तक नही जा रहा है। वहीं बद्री-केदार मन्दिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय से उक्त मामले की बात की गई तो उन्होंने मामले में संज्ञान लेकर कार्यवाही की बात कही है। #KedarnathTemple #KedarnathGarbhGrih #KedarnathDham #KedarnathViralVideo #केदारनाथगर्भगृह #uttarakhand कृषि की नई उम्मीद... फसल क्रांति फसल क्रांति एक ऐसा Online News Channel है. जो आपको कृषि से लेकर देश और दुनिया में हो रही खबरों से हमेशा Update रखेगा. इस चैनल के माध्यम से आप कृषि जगत की हर जानकारी को हासिल कर सकते हैं. साथ ही आपको राजनीति, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य, जैसी अलग- अलग श्रेणियों को जानने का मौका भी यहां मिलेगा. क्या है फसल क्रांति फसल क्रांति Print Media में पिछले 10 सालों से काम कर रही है. फसल क्रांति Magazine कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है जो भारत के कई राज्यों में किसानों को कृषि से संबंधित जानकारियों के बारे में जागरुक करती है. फसल क्रांति न्यूज चैनल का एक ही उदेद्श्य है लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना. आप हमें Facebook, Instagram, Twitter, Linkdin पर भी फोलो कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए E- Mail के जरिए आप किसी भी घटना, या समस्या की जानकारी भी हम तक पहुंचा सकते हैं. Youtube- / @fasalkranti Webside- https://www.fasalkranti.in/ Facebook - / fasalkranti Twitter - / fasal_kranti Instagram - https://www.instagram.com/fasalkranti... Linkdin – / fasalkranti MAIL ID - [email protected] PHONE NO - +91 96259 41688 011 22815345