12-7-2020- सहारनपुर गांव के तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई

12-7-2020- सहारनपुर गांव के तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई

दरअसल, पूरा मामला कोतवाली बेहट इलाके के गांव खुर्रमपुर का है। जहां गांव के पास स्थित तालाब में एक शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुचीं और तालाब से शव को बाहर निकलवा कर शव की शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त सहारनपुर के पुरानी चुंगी निवासी पैगाम के रूप में हुई। दरअसल मृतक पैगाम खुर्रमपुर में अपनी बहन के यहां आता जाता रहता था। बताया ये भी जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था और आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में तालाब में डूब गया हो। तालाब में उतराता शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है