गाजियाबाद। अपराध का गढ़ बन चुके गाजियाबाद में व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं। गाजियाबाद में लगभग रोज ही बड़े अपराध हो रहे है। थाना सिहानी गेट इलाके में एक माह पहले एक ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था, लेकिन व्यापारी की समझदारी से बदमाश फरार हो गए थे, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके में भी 20 दिन पहले सर्राफा व्यापारी की दुकान पर 4 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए। गाजियाबाद में ऐसी वारदातें लगातार हो रही हैं। गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके में बीते शुक्रवार को मुरादनगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी जो चौकी लोहिया नगर में रहते हैं स्वयं मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी और आज दिन निकलते ही एक गाजियाबाद के किराना मंडी इलाके में एक व्यापारी से बदमाश हत्यारों के बल पर उससे सोने का कड़ा और अंगूठी लूट कर फरार हो गए। व्यापारी ने खुद ही एक अपना वीडियो बनाकर और सीसीटीवी फुटेज,सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ,सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार से बदमाशों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए।\ शनिवार को भी 2 बदमाशों ने किराना मंडी में एक किराना व्यापारी को गन प्वॉइंट पर लेकर लूट को अंजाम दे दिया। बदमाश व्यापारी से ब्रेसलेट व सोने की अंगूठी लूट कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है । जल्दी ही बदमाश पुलिस के गिरफ्त में होंगे। घटनाक्रम के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित किराना मंडी में कावेरी किराना स्टोर के मालिक सौरभ आज सुबह दुकान पर पहुंचे थे और दुकान खुलवा रहे थे उसी वक्त मास्क लगाए दो बदमाशों पहुंचे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर उनका ब्रेसलेट व अंगूठी लूट कर फरार हो गए । सौरभ ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । रोज हो रही इन वारदातों से व्यापारी दहशत में है।