बिहार में नीतीश को सत्ता से बेदखल करने का महागठबंधन का सपना टूट गया और अब जब हार के कारण तलाशे जा रहे हैं तो कांग्रेस सबसे ज़्यादा निशाना साध रही है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पर. एक बार फिर से ओवैसी की पार्टी को बीजेपी की B टीम बताया जा रहा है. सीमांचल की पांच सीटों पर जीत हासिल कर ओवैसी ने बिहार में धमाकेदार मौजूदगी जताई है. #AIMIM #BiharElectionResults #AsaduddinOwaisi