Kanpur Police: कानपुर पुलिस को गुप्तचर यानी मुखबिर से सूचना मिली कि भौती ओवर ब्रिज से एक डीसिए वाहन में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है. जिसके बाद पुलिस ने भी ना आव देखा ना ताव तुरंत चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. चेकिंग के दैरान पुलिस ने एक ऐसे ट्रक को पकड़ा जिसमें से करोंड़ो की कीमत का अफीम बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से एक आरोपी गुलाब शर्मा जो की जोधपुर का रहने वाला है उसे गिरफ्तार किया. वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम को रांची से उठाकर राजस्थान के लिए ले जा रहा था. #kanpurnews #kanpurpolice #kanpur #UPT095