क्रूस का रास्ता घर से | नौवाँ विश्राम | Way of the Cross from Home | Ninth Station

क्रूस का रास्ता घर से | नौवाँ विश्राम | Way of the Cross from Home | Ninth Station

Content Disclaimer Catechism is a channel which contributes about the beliefs of the Christian Church through cover songs, lyrical songs, videos and sermons mostly in Hindi language. All of the videos of Cateshism channel are created by us primarily using the editing programs Adobe Premiere and Photoshop. We Produce original cover song of famous Hindi Christian Hymns, translate and create Hindi text, change backgrounds, overlay images to help create new content. Content Disclaimer Catechism is a channel which contributes about the beliefs of the Christian Church through cover songs, lyrical songs, videos and sermons mostly in Hindi language. All of the videos of Cateshism channel are created by us primarily using the editing programs Adobe Premiere and Photoshop. We Produce original cover song of famous Hindi Christian Hymns, translate and create Hindi text, change backgrounds, overlay images to help create new content. Video of Way of the Cross | क्रूस का रास्ता | नौवाँ विश्राम | येसु तीसरी बार गिरते हैं। Audio Credits - Fr. Francis Scaria & Team http://www.jayesu.com धरती पर गिरकर उठते हैं धरती के सृजनहार। मानव पाप असंख्य से गिर गये पालनहार। पापी हैं हम सभी प्रभु, पापी हैं हम सभी करुणामय येसु हम पर तू, बरसा दया तेरी। नौवाँ विश्राम : येसु तीसरी बार क्रूस के नीचे गिरते हैं। अगुआ : हे ख्रीस्त, हम आपकी आराधना करते और आपको धन्य मानते हैं। सब : क्योंकि आपने अपने पवित्र दुखभोग, मरण एवं पुनरुत्थान द्वारा दुनिया को बचाया है। अगुआ : अब येसु को आगे चलना असंभव-सा लग रहा है। वे “अपने पर किया हुआ अत्याचार धैर्य से सहते गये और चुप रहे। वध के लिए ले जाये जाने वाले मेमने की तरह और ऊन कतरने वाले के सामने चुप रहने वाली भेड़ की तरह उन्होंने अपना मुँह नहीं खोला” (इसायाह 53:7)। उन्हें असह्य शारीरिक और मानसिक पीड़ा सहनी पड़ती है। उनके खून की बूँदें ज़मीन पर टपकती रहती हैं। उन्हें इतनी थकान महसूस होती है कि वे आगे चल नहीं पाते और पुन: धरती पर गिर जाते हैं। सब : हे प्रभु येसु, आपने हमारे पापों का बोझ अपने ऊपर उठा लिया। हमारे असंख्य पापों और अनेक गुनाहों ने आपको बार-बार धरती पर गिराया। हम अपने पापों पर पश्चात्ताप करते हुए आपसे विनती करते हैं – हम पापियों पर दया कीजिए और हमारे गुनाह माफ़ कर दीजिए। जब हमारे जीवन का बोझ असह्य बन जाता है, तब हम निराश न हो, बल्कि आपकी कृपा से उसे हमारी और सारी मानव जाति की मुक्ति के लिए अर्पित कर सकें। आमेन। अगुआ : मृत विश्वासी परमेश्वर की दया से स्वर्ग का अनन्त सुख प्राप्त करें। सब : आमेन।