मटर का पराठा रेसिपी | फ्रोज़न या ताज़े मटर से बना स्वादिष्ट और सेहतमंद पराठा | Uma's Kitchen Hindi

मटर का पराठा रेसिपी | फ्रोज़न या ताज़े मटर से बना स्वादिष्ट और सेहतमंद पराठा | Uma's Kitchen Hindi

अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें - https://tinyurl.com/d3dkan9k Ingredients: कव्हर के लिए - गेहूँ का आटा - १ & १/२ कप + थोड़ा और पराठा बेलते समय नमक - १/२ टीस्पून तेल - १ टीस्पून + थोड़ा और, पराठा सेंकते समय फिलिंग के लिए - मटर - २ कप लहसुन पेस्ट - २ टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च - स्वादानुसार नमक - स्वादानुसार सौंफ (हलकी सी पिसी हुई) - १ टीस्पून तेल - १ & १/२ टेबलस्पून Instructions: कव्हर के लिए : गेहूँ का आटे में नमक और १ टीस्पून तेल डाल दीजिए। फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए नरम सा आटा गूंध लीजिए। फिलिंग के लिए : मटर को मिक्सर में थोड़ा सा मोटा पीस लीजिए। तेल गरम कर के उसमें हरी मिर्च, लहसुन की पेस्ट, और सौंफ डाल दीजिए। लहसुन थोड़ा ब्राउन दिखने तक स्टर-फ्राय कर लीजिए। अब पिसे हुए मटर, और नमक डालकर फिर से मिला लीजिए। अब करीब पाँच मिनट तक पकने दीजिए ताकि फिलिंग का गीलापन ज़रा कम हो जाए. बीच बीच में घुमाते रहिये। पाँच मिनट बाद गैस बंद कर दीजिए और फिलिंग को ठंडा होने दीजिए। पराठा बनाने की विधि : आटे का दो या तीन इंच बड़ा भाग लेकर उसे हाथ से कटोरी का आकार दे दें. अब उसमे तीन या चार टेबलस्पून फिलिंग भर कर, आटे की कटोरी को ऊपर से बंद कर दीजिए। फिर दोनों तरफ से सूखा आटा लगा कर बेल लीजिए और करीब २ या ३ मिलीमीटर मोटा पराठा बना लीजिए। अब गरम तवे पर डालकर दोनों तरफ से पराठे को सेंक लीजिए। सेंकते समय दोनों तरफ थोड़ा थोड़ा तेल डालकर सेंकिए। गरम गरम मटर का पराठा दही, मक्खन और अचार के साथ परोसिये।