www.khulasamedia.com जहानाबाद से मुकेश कुमार की रिपोर्ट इस सीसीटीवी में बाइक पर जाते दो लूटेरे हैं जो सोमवार की सुबह एक ज्वेलर्स को लूटने के बाद भाग रहे हैं . लॉक डाउन में पुलिस सडक पर है और अपराधी लूट को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं . इसी से आप अंदाजा लगा लीजिये की पुलिस कितनी चुस्त है और अपराधी कितने मस्त . जी हाँ बिहार के उसी जहानाबाद में आज सुबह सबेरे अपराधियों ने हथियार के बल पर एक सोना चांदी के ज्वेलर्स के दूकान में लूट को अंजाम दे दिया जिस जहानाबाद में पुलिस सिर्फ लोंगो से वसूली अभियान में लगी रहती है . दो दिन पहले खुलासा ने आपको दिखाया था की कैसे पुलिस वालो ने बाइक से घर लौट राजे एक ट्रिपल लोड परिवार के साथ बदतमीज़ी की थी जिसे बाद में लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस को भागना पडा था उसी जहानाबाद में आज सुभ पुस्तकालय के समीप एक ज्वेलर्स के यहाँ लूटेरों ने डाकेजनी को अंजाम दे दिया . दरअसल , जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पुस्तकालय के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई के दूकान शारदा ज्वेलर्स पर धावा बोल दिया . उसी दौरान दूकान में आभूषण खरीदने आई महिलाओं से तकरीबन छह लाख रुपये का आभूषण लूटकर फरार हो गए. बीच बाजार में हुए दिनदहाड़े लूट की इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है. पीड़ित व्यवसाई अनिल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी आभूषण की दुकान बंद है और वह अपने पुराने ग्राहक से शादी को लेकर जेवर बनाने का आर्डर लिया था. सोमवार की सुबह जेवर लेने दो महिला आयी थी. व्यवसायी अनिल कुमार अपने घर पर ही दोनो महिला को आभूषण दिखा रहे थे. तभी दो नकाबपोश हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुस आए और घर के सभी लोगों को बंधक बनाकर झोले में रखे आभूषण और दोनों महिलाओं के पहने हुए सोने की चेन सहित अन्य आभूषण लूट कर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं द्वारा लॉक डाउन से पहले ही सोने के जेवर बनाने का आर्डर दिया गया था और आज उसी आर्डर को लेने के लिए दोनों महिलाएं उनके घर पर आई थी. लूट की खबर मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अभी छानबीन की जा रही है. छानबीन करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. बाइक से भागते हुए अपराधियों की तस्वीर वही पास में कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. इसी सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है ताकि उनकी गिरफ्तारी की जा सके. आप हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब कीजिये और देखते रहिये खुलासा. आप हमें खबर भी भेज सकते है हमारे नंबर पर. नंबर है -06127966001 Follow us on Social Network : / खुलासा https://www.khulasamedia.com / khulasamedia / khulasamedia KHULASA MEDIA HOUSE NO – AB - 47 SK PURI BOARING ROAD PATNA – 800001 CONT – 06127966001 WHATSAPP- 9430021703 ~-~~-~~~-~~-~ Please watch: "#KhulasaMedia : Mohana यानी मोहन ठाकुर को कब पुलिस करेगी गिरफ्तार" • #KhulasaMedia : Mohana thakur को कब polic... ~-~~-~~~-~~-~