#Delhi के आदर्श नगर थाना #Police ने Charted Accountant की हत्या की गुत्थी को सुलझाया | #Hamwatan TV

#Delhi के आदर्श नगर थाना #Police ने Charted Accountant की हत्या की गुत्थी को सुलझाया | #Hamwatan TV

#HamwatanTV #CirmeFolder #CrimeNews #Murder #CAMurder #ChartedAccountantMurder #ChartedAccountant #DelhiNews #HindiNews #YouTube #Trending #AdarshNagarMurder #AdarshNagar आदर्श नगर थाना पुलिस ने चार्टेड अकॉउंटेंट की हत्या की गुत्थी सुलझा ली। 1000 CCTV कैमरे चेक करने के बाद भी पुलिस को नहीं लगा था सुराग। दिल्ली और हरियाणा में कई रेड के बाद आखिरकार आरोपी आया गिरफ्त में। दरअसल दिल्ली के आदर्श नगर में 16 मार्च को सुबह 40 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अपनी जांच शुरू की मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों से बात के बाद यह सामने आया कि भी किसी भी तरह की दुश्मनी अनिल अग्रवाल की नहीं थी।  दिनदहाड़े यह हत्या का मामला था पुलिस ने कई टीमें जांच में लगाई।  लोकल इंक्वायरी भी शुरू की गई और सभी इंफॉर्मेशन को इकट्ठा किया गया।  सिर्फ इतना पता चल पाया कि हमलावर सफेद रंग की स्कूटी पर सवार था और जिस ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन उसकी स्कूटी के आगे रेड एंड ब्लू कलर का फ्रंट गार्ड लगा हुआ था।  पुलिस ने इस तरह की स्कूटी की जांच शुरू की कई जिलों में जांच को आगे बढ़ाया गया तो पता चला कि पटेल नगर एरिया से वह स्कूटी चोरी है और करीब एक महीने पहले स्कूटी को चुराया गया था।  इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के सेंटर, नॉर्थ और नॉर्थवेस्ट जिले के सभी क्रिमिनल्स के डोजियर चेक किए जो जेल से रिहा होकर आए हैं उन क्रिमिनल्स के बारे में चेकिंग की गई और पुलिस को जय कुमार नाम के शख्स पर संदेह हुआ।  वह  शख्स 6 मार्च को ही जेल से बाहर आया था।  जांच करने पर पता चला कि वह शख्स घटना के दिन के बाद से ही दिल्ली से गायब है । मूल रूप से वह गोंडा का रहने वाला था। उसके घर पर दिल्ली पुलिस ने रेड की मैं घर पर नहीं मिला क्योंकि वह बहुत ज्यादा अलर्ट था। यह शातिर हत्यारा बार-बार जगह बदल रहा था। आखिरकार फिर से उसकी लोकेशन पुलिस को दिल्ली की मिली और फिर दिल्ली में रेड शुरू की गई। आखिरकार 28 मार्च की शाम को दिल्ली के इंदरलोक एरिया से इस शख्स को पकड़ा गया। इस ने स्वीकार कर लिया कि चोरी के इरादे से वह निर्माणाधीन साइट पर गया था और अनिल अग्रवाल को उसने गोली मारी थी।  साथ ही उसने बताया कि उसको पिस्टल अपने एक साथी आर्यन उर्फ राहुल से मिली थी जो त्रि नगर एरिया का रहने वाला है । फिलहाल पुलिस टीम आर्यन उर्फ राहुल की तलाश कर रही है और जय कुमार नाम के इस शख्स पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में पहले से ही रेप किडनैपिंग आर्म्स एक्ट आदि मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने CA अनिल अग्रवाल की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। For Brand Promotion and Business Query Contact :- +91 9654496541 Mail :- [email protected] [email protected] Subscribe for Latest News Update :-    / @hamwatan_tv   Connect With Facebook :- https://m.facebook.com/Hamwatan-TV-24...