Farmers Protest: Noida- Ghaziabad में Internet बहाल, Delhi Violence पर Akhilesh Yadav का BJP पर वार किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद गाजियाबाद-नोएडा के कुछ इलाकों में बंद की गई इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत, पलवल और झज्जर में बुधवार शाम 5 बजे तक मोबाइल व डोंगल इंटरनेट सर्विसेज बंद रखने का आदेश दिया गया है। नोएडा, गाजियाबाद में इंटरनेट बंद होने से परेशान लोग लगातार कस्टमर केयर सर्विस पर फोन कर सर्विस चालू होने के बारे में लगातार अपडेट ले रहे थे। सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से पहले खबर थी कि इंटरनेट सेवाएं रात 2 बजे बहाल कर दी जाएंगी। इसके बाद सुबह भी इंटरनेट नहीं चल रहा था। दुबारा फोन करने पर लोगों को जवाब मिला की सरकार की तरफ से इंटरनेट सर्विसेज को सुबह 10.30 बजे बहाल की जाएंगी। इंटरनेट सर्विस बंद रहने से स्कूलों की ऑनलाइन क्लासेज व एग्जाम भी नहीं हो सके। बुधवार सुबह तक इंटरनेट सर्विस शुरू नहीं होने के बाद स्कूलों की तरफ से स्टूडेंट्स को मैसेज कर सूचित किया गया। स्कूलों की तरफ से कहा गया कि कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहने के कारण आज होने वाले एग्जाम को पोस्टपोन किया जाता है। एग्जाम के नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएंगी। इसके अलावा रूटीन ऑनलाइन क्लासेज भी नहीं हो पाएंगी। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को ही कसूरवार ठहराया है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जिस तरह किसानों की लगातार उपेक्षा की, उसी वजह से किसानों की नाराजगी आक्रोश में बदली। अखिलेश ने यह भी कहा कि जो हालात बने हैं उसके लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'बीजेपी सरकार ने जिस प्रकार किसानों को निरंतर उपेक्षित, अपमानित व आरोपित किया है, उसने किसानों के रोष को आक्रोश में बदलने में निर्णायक भूमिका निभायी है। अब जो हालात बने हैं, उनके लिए बीजेपी ही कसूरवार है। बीजेपी अपनी नैतिक ज़िम्मेदारी मानते हुए कृषि-कानून तुरंत रद्द करे। #DelhiViolence #FarmersProtest #NBT About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes