Coronavirus India Update: देशभर में 16 जनवरी से शुरू होगा COVID-19 टीकाकरण अभियान । Quint Hindi

Coronavirus India Update: देशभर में 16 जनवरी से शुरू होगा COVID-19 टीकाकरण अभियान । Quint Hindi

देशभर में 16 जनवरी से COVID-19 टीकाकरण (Vaccination) अभियान शुरू होने से पहले Covishield वैक्सीन की पहली खेप पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) से निकल चुकी है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारी सुरक्षा के बीच, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की इस वैक्सीन की पहली खेप लेकर 3 ट्रक पुणे एयरपोर्ट के लिए निकले, यह खेप मंगलवार को देश के 10 से ज्यादा शहरों में पहुंचेगी. पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से Covishield वैक्सीन का एयर ट्रांसपोर्टेशन संभाल रही SB लॉजिस्टिक्स के संदीप भोसले ने बताया कि पहली फ्लाइट पुणे एयरपोर्ट से दिल्ली जाएगी. उन्होंने बताया कि कुल 8 फ्लाइट - दो कार्गो फ्लाइट और बाकी रेग्युलर कमर्शियल फ्लाइट वैक्सीन को ले जाएंगी. #Coronavirus #SII क्विंट हिंदी की स्वतंत्र पत्रकारिता का साथ दीजिए. हमारे मेंबर बनिए: https://bit.ly/2mE6B8P आपके लिए जरूरी हर खबर क्विंट पर: https://hindi.thequint.com द क्विंट इंग्लिश में: https://www.thequint.com आपको बेहतरीन वीडियो मिलेंगे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर: https://bit.ly/2x6pGVD आप क्विंट हिंदी को यहां भी फॉलो कर सकते हैं: फेसबुक:https://bit.ly/2LJfzLy ट्विटर: https://bit.ly/2nhoAlL इंस्टाग्राम:https://bit.ly/2NGHzRK