इनेलो में दो फाड़ के बाद जहां दुष्यंत खेमा अपनी अलग पार्टी बनाकर अपने अलग अलग रास्ते पर चल पड़ी है ...जहां दोनों ही पार्टियों का झंडा और डंडा भी अलग अलग हो चुका है... लेकिन बावजूद उसके भी चौटाला परिवार में कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है...जिसके चलते इनेलो और जेजेपी में नैना चौटाला समेत इनेलो छोड़ जेजेपी में शामिल हो चुके पृथ्वी नंबरदार पर जंग छिड़ चुकी है...जहां नैना चौटाला भी कहीं न कहीं ये स्वीकार कर चुकी है कि इनेलो पार्टी दो फाड़ हो चुकी है औऱ वो अब जेजेपी पार्टी का हिस्सा है...तो वहीं पृथ्वी नंबरदार भी इनेलो को छोड़कर दुष्यंत में अपनी आस्था दिखा चुके है ...लेकिन इनेलो पार्टी का अब भी ये मानना है कि नैना चौटाला समेत पृथ्वी नंबरदार उनकी पार्टी का हिस्सा भी है और इनेलो के ही विधायक भी है..