दमोह कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया . जिनके कब्जे से लाखों रुपयों के सोने चांदी के जेवर बरामद किए गये . थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की अशोक नोतानी नाम का व्यक्ति अपने साथी शेख इमरान के साथ चोरी की स्कूटी गाड़ी लिए हुए हैं और कुछ जेवरात सोने इनके पास है. थाना कोतवाली के एएसआई पटेल आरक्षक महेश सूर्यकांत को जांच पड़ताल हेतु भेजा गया तो बस स्टैंड के पास दोनों व्यक्ति मिले जब उनकी तलाशी ली गई तो अशोक से सोने जैसे कंगन करीब चौरासी ग्राम के जप्त किए . इसी प्रकार शेख इमरान से हार करीब चालीस ग्राम का और तीन कंगन सोने जैसे करीब अड़तीस ग्राम वजन के जप्त किए गए . दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया. जहां से आरोपीयों को जेल भेजा गया .