Manmohan singh मामला || BJP ने CONGRESS से मांगी माफी || Arun Jaitley ने सदन में जताया खेद

Manmohan singh मामला || BJP ने CONGRESS से मांगी माफी || Arun Jaitley ने सदन में जताया खेद

Manmohan singh मामला || BJP ने CONGRESS से मांगी माफी || Arun Jaitley ने सदन में जताया खेद संसद में टकराव खत्म: Modi Sarkar बोली- हम Manmohan singh का सम्मान करते हैं. Rahul Gandhi ने Arun Jaitley पर कसा तंज Gujarat Election के दौरान Prime Minister Narendra मोदी की Manmohan Singh के बारे में टिप्पणी को लेकर संसद में चल रहा टकराव बुधवार को खत्म हो गया। Modi सरकार की तरफ से स्थिति साफ करने के लिए Arun Jaitley सामने आए। उन्होंने राज्यसभा में कहा, ‘‘Prime Minister Modi ने अपने भाषण में कोई सवाल नहीं उठाया। हम Former Prime Minister Manmohan Singh,Former Vice President Hamid ansari दोनों के कमिटमेंट का काफी सम्मान करते हैं।’’ इस मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष के रुख में भी नर्मी आई लेकिन बुधवार रात Rahul Gandhi ने एक ट्वीट कर Narendra Modi पर फिर तंज कस दिया। Rahul ने कहा- भारत को यह दिलाने के लिए शुक्रिया कि हमारे PM जो कहते हैं, उनके वे मायने नहीं होते। बता दें कि मोदी ने चुनाव के दौरान एक रैली में दावा किया था कि मणिशंकर अय्यर के घर मनमोहन सिंह की मौजूदगी में एक सीक्रेट मीटिंग हुई थी जिसमें पाकिस्तान के लोग मौजूद थे। मोदी के इस बयान के बाद संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा हुआ। विपक्ष मोदी से मनमोहन के कथित अपमान पर माफी और सरकार से सफाई की मांग कर रहा था। - राहुल ने जेटली के राज्यसभा में दिए बयान के बाद ट्वीट किया- डियर मिस्टर जेटली, भारत को यह दिलाने के लिए शुक्रिया कि हमारे पीएम जो कहते हैं, उनके वे मायने नहीं होते और जिस बात से उनके मायने होते हैं, वो बात वो कहते ही नहीं।