Shyam Rajak के दावे पर CM Nitish Kumar ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सब बेबुनियाद, उसमें कोई दम नहीं बिहार की सियासत में उस समय नई हलचल शुरू हो गई जब आरजेडी नेता श्याम रजक ने जेडीयू विधायकों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जेडीयू के 17 विधायक आरजेडी के संपर्क में हैं। हालांकि, उनके इस दावे पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कोई भी अगर किसी प्रकार का दावा कर रहा है, सब बेबुनियाद है। उसमें कोई दम नहीं है। ऐसी कोई बात नहीं है। वहीं, JDU और HAM ने भी पलटवार किया है। JDU ने श्याम रजक के इस दावे को खयाली पुलाव बताया है। JDU प्रवक्ता राजीव रंजन के मुताबिक बिहार की राजनीति में श्याम रजक अपनी जगह खो चुके हैं। इसी वजह से वो मीडिया में ऐसी बयानबाजी कर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। #NitishKumar #ShyamRajak #NBT About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes