ग्वालियर में शनिवार रात एक 16 साल का नाबालिग युवक अपने दोस्त के साथ कार एमपी 07 सीएच 4910 को लेकर निकला था। तभी बहोड़ापुर थाना पुलिस की बहोड़ापुर चौराहा पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पॉइंट पर मौजूद हेड कांस्टेबल रामनिवास गुर्जर ने नाबालिग की कार चलाते देख उसको रोकने की कोशिश की तो उसने गाड़ी के ब्रेक लगाने की बजाय रफ्तार बढ़कर स्टीयरिंग रामनिवास गुर्जर की तरफ घुमा कर टक्कर मारी। इसमें रामनिवास उचट कर कार के बोनट पर गिरे और कार चालक उन्हें बोनट पर लटका कर करीब 25 मीटर तक कार को दौड़ता ले गया। इस घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात रामनिवास घायल हो गए। चालक कार पर काबू नहीं कर पा रहा था। उसने भागने की कोशिश में गाड़ी डिवाइडर की तरफ घुमाई वह तो समय रहते चालक के बाजू में बैठे उसके दोस्त ने हैंडब्रेक खींच दिए तो गाड़ी रुक गई। वहीं मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और इन लोगों ने मिलकर कार चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में भीड़ लग गई और उसे पकड़ कर कार सहित थाने पर ले आए। पिछले तीन दिन में पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर लटका कर गाड़ी भागने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले रोडवेज तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अतुल शर्मा को नाबालिग कार चालक बोनट पर टांग कर गाड़ी ले गया था। इस हादसे में आरक्षक अतुल के पैर में गहरी चोट आई थी और सडक़ से गुजर रही दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए थे। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग कार का चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है और अब पुलिस गाड़ी मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज करने की बात कही है। GwaliorBreaking #news #gwaliobreaking #viralreels #viralvideo #trendingvideo #viralreelsfbreels #gwaliorbreaking #viralvideos #trendy #trendingreelsvideo #trendingreels #viralpost #videos #viral #trendingnow #gwalior #trend #viral