महायुद्ध @ यूक्रेन, ऑपरेशन 'KBM' Twin Tower, Supertech , Noida, Himachal Pradesh, Hyedrabad Police, Manish Sisodia, Bihar Floor Test , ED, CBI Raid, TRajaSingh , Hyderabad , RussiaUkraineWar , kisan mahapanchayat, farmers protest LIVE Updates, farmers protest today, farmers protest Delhi, farmers protest Jantar Mantar, farmers protest Delhi Jantar Mantar, farmers protest Rakesh Tikait, Rakesh Tikait, America, Russo-Ukraine War, Ukraine, Joe Biden, NATO, Europe, Taiwan, America, Russia, World News अवैध खनन और मनरेगा घोटाले में मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय ने रांची से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक करीबी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को ईडी ने एक साथ प्रेम प्रकाश के 17 ठिकानों पर छापेमारी की, इस छापे में 2 AK47 बरामद हुई हैं. तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह के तथाकथित पैगम्बर मुहम्मद को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के बाद से हैदाराबाद के पुराने शहर में तनाव दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है. राजा सिंह के पुलिस से छुटे जाने के बाद हैदराबाद के पुराने शहर के लोगों नाराजगी ज्यादा बढ़ गई है. दो दिनों से लगातार लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, उनके खिलाफ नारे लगाते हुए पुतले भी फूंके जा रहे हैं. जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान लगातार आतंकी साजिश को अंजाम देता रहता है. इसके साथ ही अब पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रग्स तस्करी की कोशिशें भी की जा रही हैं. गुरुवार सुबह सांबा क्षेत्र में भी ड्रग्स तस्करी के मकसद से घुसपैठ की जा रही थी, जिसे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानि बीएसएफ ने नाकाम कर दिया. इस दौरान एक पाकिस्तानी तस्कर को गोली मारी गई. वह घायल होकर वापस पाकिस्तानी इलाके में भागने में सफल रहा. हालांकि बीएसएफ ने इलाके से करीब 8 किलो मादक पदार्थ बरामद किया है. मामना जा रहा है कि यह हेरोइन है. राजधानी दिल्ली में गुरुवार यानी आज बड़ी सियासी हलचल नजर आएगी. एक तरफ सुबह 9 बजे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नई आबकारी नीति के विरोध में 19 जगहों पर केजरीवाल सरकार को घेरेगी. वहीं, दूसरी तरफ सुबह 11 बजे सीएम आवास में अरविंद केजरीवाल पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे. बैठक अपने आप में खास होगी. क्योंकि इस बैठक में आप नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई की चर्चा होगी. यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल दरें चार साल बाद बढ़ा दी गई हैं. यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण की बुधवार को हुई 74वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे की टोल दरें बढ़ाई जाएं. उन्होंने बताया कि साल 2018 में दरें बढ़ाई गई थीं, तब से इनमें बढ़ोतरी नहीं की गई थी. उन्होंने कहा कि अदालत के दिशा निर्देशों के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा को लेकर 22 काम किए जाने थे, इन कामों के पूरा नहीं होने से यमुना प्राधिकरण टोल दरें नहीं बढ़ा रहा था. जानिए अब टोल पर कितने रुपए खर्च करने होंगे. For Latest news visit | https://www.tv9hindi.com/ Subscribe to TV9 Bharatvarsh https://goo.gl/udchcy Follow TV9 Bharatvarsh on Facebook | / tv9bharatvarsh Follow TV9 Bharatvarsh on Twitter | / tv9bharatvarsh Watch more TV9 Bharatvarsh Videos | https://www.tv9hindi.com/videos Know All About Political News | https://www.tv9hindi.com/india Know All About Trending News| https://www.tv9hindi.com/trending Know All about Business news | https://www.tv9hindi.com/business Know All about Latest Bollywood News| https://www.tv9hindi.com/entertainment #TV9Bharatvarsh #HindiNewsLive