शव के साथ प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की 7 घंटो से सड़क पे सव के साथ चल रहा है भाजपाइयों का प्रदर्सन पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील एएनएम न्यूज़, आसनसोल: पश्चिम बंगाल दुर्गापुर के कांकसा इलाके में 22 वर्षीय भाजपा नेता संदीप घोष को मोटरसाइकल पे सवार हथियार से लैस अपराधियो ने देर रात गोली मार कर हत्या कर डाली। ये घटना तब हुई जब भाजपा नेता संदीप घोष दुर्गापुर में होने वाले 24 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा की तैयारियों का मीटिंग कर अपने कुछ साथियों के साथ घर लौट रहे थे तभी रास्ते मे घात लगाकर बैठे अपराधियो ने भाजपा नेता संदीप घोष और उनके साथियों पे हमला बोल दिया। इस हमले में भाजपा नेता संदीप घोष सहित 5 लोगो को भी गोलियां लगी जिसमे मौके पे ही ब्लॉक नेता संदीप घोष की घटना स्थल पे ही मौत हो गई। वही घायल अन्य भाजपा कर्मियों की दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना में भाजपा ने तृणमूल के ऊपर आरोप लगाया है जबकि तृणमूल ने इस घटना के सभी आरोपो को ख़ारिज करते हुवे ये कहा है कि भाजपा एक सोची समझी साजिश के तहत तृणमूल को इस मामले में फसा रही है वो जानती है के बंगाल में उसका कोई अस्तित्व नही है।