LPG Gas Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका के युद्ध ने दुनिया के कई देशों को मुसीबत में डाल दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य इस युद्ध का एपीसेंटर सा बन गया है। जिसकी गर्दन ईरान के हाथों में है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इस युद्ध की चपेट में है जहां से खाड़ी के देश भारी मात्रा में कच्चा तेल, LNG (Strait of Hormuz LNG Supply) और LPG गैस का निर्यात करते हैं। ईरान के हमले तेल और गैस के प्रमुख उत्पादकों (Major Oil and Gas Producers) सऊदी अरबिया, कतर, कुवैत, बहरीन और UAE (Saudi Arabia, Qatar, Kuwait, Bahrain, UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई दूसरे देशों पर भी हुए हैं, जिसके चलते उन्हें तेल और गैस का उत्पादन और निर्यात घटाना पड़ा है। इससे भारत समेत एशिया के कई तेल-गैस आयातक देश प्रभावित हुए हैं। भारत (LPG Cylinder Shortage In India) जो कि अपने कच्चे तेल की कुल ज़रूरतों का 45 से 50 फीसदी और LNG या प्राकृतिक गैस का 47 से 50 फीसदी खाड़ी के देशों से खरीदता है उस पर इसका असर दिखने लगा है। OMCs या सरकारी तेल कंपनियां भी एक खास रणनीति पर विचार कर रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को तेजी से LPG सिलेंडर (LPG Cylinder New Rules) मुहैया कराए जा सकें। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी कंपनियां 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर में अब सिर्फ 10 किलो गैस देने पर विचार कर रही हैं। जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक कम ही सही लेकिन सिलेंडर पहुंचाना है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए सिलेंडरों पर उतने ही वजन के स्टीकर लगाए जाएंगे और इन सिलेंडरों की कीमत भी गैस के अनुपात के मुताबिक कम ही रखी जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry of Petroleum) की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा (Sujata Sharma, Joint Secretary, Ministry of Petroleum) ने मौजूदा हालात को चिंताजनक बताते हुए गैस को बचाकर इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही ये उम्मीद भी जताई है कि ये हालात जल्द ही सामान्य हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi On LPG Gas Crisis) ने भी मौजूदा चुनौतीपूर्ण हालात की जानकारी देते हुए, इससे उबरने के सरकार के प्रयासों की जानकारी दी है। (Iran Israel US war, Middle East war, Strait of Hormuz crisis, global oil supply disruption, LNG LPG shortage India, India gas crisis news, Iran attack Gulf countries, global energy crisis Middle East, crude oil supply impact India, LPG cylinder shortage India, panic booking LPG India, Indian oil companies strategy LPG, OMC LPG supply plan, India imports oil gas dependency, Russia US gas supply India) LPG Gas Cylinder Crisis: LPG Booking पर कितनी गैस मिलेगी OMCs का प्लान PM Modi क्या बोले? | LPG Cylinder Booking New Rules | NBT | Top News | Explanations And Commentary | Latest Updates | Navbharat | Navbharat Times | #LpgCylinderShortage #LpgGasCrisis #LPGcylinderRules #PmModionLPGgas #LPGsupplyPlan #LpgShortage #GasCylinderShortage #DelhiLpgShortage #MumbaiLpgShortage #LpgSupplyDisruption #LpgCrisisIndia #NBT #NavbharatTimes ----------------------------------------------------------------------------- Click Here to Subscribe our YouTube Channel: / @navbharattimes 👉 Official NBT App: https://navbharattimes.sng.link/Ecnen... -------------------------------------------------------------------------------------------------------- About Navbharat Times Youtube Channel: नवभारत टाइम्स Newspaper Official Channel, which covers all Up-to-date Coverage on the Latest Top News Stories, Sports, Business, Entertainment, Politics and More. Navbharat Times नवभारत टाइम्स भारत की सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज़, जहाँ आप देश-दुनिया, खेल, मनोरंजन और धर्म-संस्कृति से जुड़ीं हर खबरें सबसे पहले पाते हैं। इसके साथ ही सम-सामयिक मुद्दों लेखकों और हमारे पाठकों के बीच संवाद उनके विचार के रूप में सामने आते हैं। 👉 Navbharat Times Website : https://navbharattimes.indiatimes.com/ 👉 Navbharat Times Facebook : / navbharattimes 👉 Navbharat Times Twitter: / navbharattimes