Mukhtar Ansari Ambulance Case: फर्जी ऐम्बुलेंस से कोर्ट में मुख्तार की पेशी, असली मालिक कौन | पंजाब की रोपड़ जेल में बंद बीएसपी विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी को जिस ऐम्बुलेंस से मोहाली कोर्ट में लाया गया था वह विवादों में घिर गई है। यूपी के नंबर वाली यह ऐम्बुलेंस बुलेटप्रूफ भी बताई जाती है। जब गाड़ी के कागजातों की जांच हुई तो पता चला कि फर्जी वोटर आईडी से उसका रजिस्ट्रेशन कराया गया। चर्चा है कि यह ऐम्बुलेंस खुद मुख्तार अंसारी की है। एआरटीओ (प्रशासन) पंकज सिंह ने ऐम्बुलेंस की ओनर के रूप में दर्ज डॉ. अलका राय के खिलाफ धोखाधड़ी और नकली कागजात तैयार करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। एआरटीओ ने डॉ. अलका को नोटिस जारी कर शनिवार को अपना पक्ष रखने को भी कहा है। पुलिस की एक टीम मऊ भी रवाना की गई है। कोतवाली नगर में एआरटीओ की ओर से दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि 21 दिसंबर 2013 को ऐम्बुलेंस (यूपी 41 एटी 7171) का पंजीकरण डॉ. अलका राय के नाम पर करवाया गया था। #MukhtarAnsari #MukhtarAnsariCase #NBT ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Please Like and Subscribe and Click the Bell Icon to Get New Video Updates ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes