लखनऊ के मोहनलाल गंज के सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी से अपने सहयोगी चैनल Abp news से exclusive बातचीत में सांसद कौशल किशोर पर गम्भीर आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि सांसद जी ने ही आयुष को फ़रार करवाया है. इस वक्त वो सांसद के दिल्ली आवास पर है। सुबह ही उससे बात हुई है। बहू ने ये भी बताया कि आयुष ने कहा कि वो अब उसे साथ नहीं रख सकता। यह भी कहा कि आयुष ने मेरे सामने ही सांसद को यह बताया था वह खुद पर गोली चलवाएगा और चंदन गुप्ता और दूसरे लोगों को फंसाएगा।