यमुनानगर के कमानी चौक पर बीती रात दो नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम को तोड़कर उसमें पैसे निकालने का प्रयास किया.. लेकिन बदमाशों का प्रयास उस समय विफल रहा जब वह एटीएम तोड़ने में नाकाम रहे.. सीसीटीवी में देख सकते हैं कि कैसे दो बदमाश मुंह ढके एटीएम में दाखिल होते हैं और आते ही पेचकस की मदद से मशीन को तोड़ने की कोशिश करते हैं.. करीब दो घंटे मशीन से जद्दोजहद करने के बाद बदमाश थक हारकर वहां से चले जाते हैं.. यह मामला उजीवन स्माल फाइनेंस बैंक के पास लगे एटीएम का है.. चोर रात करीब दो बजे लेकर चार बजे तक एटीएम के अंदर मशीन तोड़ने में ही लगे रहे.. लेकिन हैरानी जनक बात यह रही कि इन दो घंटों में किसी ने भी उन्हें मशीन को तोड़ते हुए नहीं देखा.. फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।