अखंड सौभाग्य के लिये भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुक्रवार को महिलाओं ने हरितालिका तीज की पूजा की। कोरोना महामारी के बीच महिलाओं ने शुक्रवार की शाम को राजधानी पटना के अलग-अलग मंदिरों भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। पंडित जी भी इस बार ऑनलाइन पूजा करवाते दिखे। महिलाएं भी श्रद्धा के साथ पंडित जी के द्वारा सुनाए जा रहे हरितालिका तीज की कहानी को सुन रहीं थी।