किसानों के कर्ज़ माफ करेगी योगी सरकार| CM TO DISTRIBUTE LOAN WAIVER CERTIFICATES TO FARMERS

किसानों के कर्ज़ माफ करेगी योगी सरकार| CM TO DISTRIBUTE LOAN WAIVER CERTIFICATES TO FARMERS

उत्तर प्रदेश में कर्जमाफी की राह देख रहे किसानों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। फसली ऋण माफी की योजना अब धऱातल पर उतरने जा रही है...ऋणमाफी की राशि अब किसानों के खाते में सीधे भेजी जाएगी और साथ ही इसके प्रमाण पत्र भी बांटे जाएंगे। पहला कैंप 17 अगस्त से लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को लखनऊ में किसानों को कर्ज़ माफी का प्रमाण पत्र देंगे। बाकी 74 ज़िलों में वहां के प्रभारी मंत्री ये काम करेंगे। हालांकि, ये सुविधा केवल लघु और सीमांत किसानों को ही मिलेगी, जिनके पास पांच एकड़ की खेती ज़मीन है और जिन्होंने एक लाख रूपये तक का कर्ज़ ले रखा है। उत्तर प्रदेश में पांच एकड़ के खेत के मालिक 86 लाख किसान हैं और ऐसे में 86 लाख किसानों के कर्ज़ माफ करने के लिए यूपी सरकार को 36 हज़ार रूपये करोड़ की ज़रूरत है...आपको बता दें कि...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 के शुरूआत में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज़ माफ करने का वादा किया था। इसके साथ ही योगी सरकार ने भी सत्ता में काबिज होते ही कैबिनेट की पहली बैठक में सबसे पहला फैसला किसानों की कर्ज़ माफी का ही लिया था।