पीलीभीत में आज गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार डीसीएम वाहन पेड़ से टकराने के बाद हाइवे पर पलट गयी। इस हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हो गयी और 6 लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी गयी है जिन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। हादसा आज सबेरे तड़के 4 बजे असम हाइवे पर हुआ। जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मदद उपलब्ध करायी। Follow us on : Twitter - / ddnewsup Website - https://www.ddnews.gov.in/ Facebook - https://www.facebook.com/profile.php?... हमारे इस चैनल DDNEWSUP को यहां जाकर सब्सक्राइब करें- / @ddnewsup