विधानसभा की लंबी कार्रवाई के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल अपने गृह जनपद इटावा पहुंचे. और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. इटावा के भरथना में शिवपाल यादव ने एक निजी अस्पताल का उद्घटान किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उमेश पाल हत्याकांड में सरकार की कार्रवाई को बदले की भावना की कार्रवाई बताया. इतना ही नहीं शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों को लूटने का आरोप लगाया है. वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद ये पहली होली है. शिवपाल यादव ने साफ किया है सैफई में इस बार बिना रंग की होली होगी.