एशियाई खेलों में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. दीपेंद्र के नाम अब टी ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने महज 9 गेंदों में अर्धशतक जड़कर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. एशियन गेम्स में आज (27 सितंबर) को नेपाल बनाम मंगोलिया टी ट्वेंटी मैच खेला गया. इस मुकाबले में नेपाल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. नेपाल ने मंगोलिया के सामने 314 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. यह टी ट्वेंटी फॉर्मेट में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. नेपाल टी ट्वेंटी में 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बन गई है. वहीं, नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ 9 गेंदों में पचास रन बनाकर भारत के युवराज सिंह का 16 साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ दिया. याद हो कि युवराज ने 2007 में टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाया था. उन्होंने 12 गेंदों में यह कारनामा किया था.दूसरी ओर, दीपेंद्र ने सिर्फ 10 गेंदें खेलीं, जिसमें उन्होंने 8 छक्के लगाए और वे 52 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि नेपाल के कुशल मल्ला ने 34 गेंदों में शतक लगाया. कुशल टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बने.