#CoronavirusIndiaUpdate #KeralaNightCurfewUpdate #Covid19NewsUpdate COVID-19 News Update 29 august 2021: कोरोनावायरस के मामलों (Coronavirus Cases) में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ सप्ताह में कोरोना के मामलों में (Corona cases) गिरावट देखी गई थी, लेकिन आज फिर चौबीस घंटों में कोरोना के 45,083 मामले देखने को मिले। 460 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई। वहीं 35,840 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 3,18,88, 642 लोग कोरोना से संक्रमित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। केरल में चौबीस घंटों के अंदर 31,265 मामले देखने को मिले हैं। वहीं 153 लोगों की मौत यहां हुई है। केरल कोरोना का केंद्र बनता जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अब केरल में यहां Night Curfew लगाया गया है । Night Curfew की अवधि रात के दस बजे से सुबह के 6 बजे के बीच रखी गई है। वहीं वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है। वहीं सरकार ने कोरोना के संक्रमण के मामलों को देखते हुए इंटरनेशनल शेडयूल कमर्शियल और पैसेंजर फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं। ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बड़े शहर मेलबर्न में भी लॉकडाउन बढ़ाया गया है। ऑस्ट्रेलिया में रविवार को 1,323 नए मामले सामने आए। For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/ Connect with us on Social platform at / inkhabar Connect with us on Social platform at / inkhabar Subscribe to our YouTube channel: / itvnewsindia