नीतीश कुमार लगातार चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन हालात अब बिल्कुल बदल गए हैं. बिहार में बीजेपी अब सबसे बड़ी पार्टी है. जूनियर पार्टनर के तौर पर शुरू हुई बीजेपी अब नीतीश कुमार के साथ सीनियर पार्टनर बन कर आ गई है. नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी चीफ मिनिस्टर लगाए गए हैं, उन्हीं से सबसे बड़ा मैसेज आता है और वो ये कि बिहार में बीजेपी अपने आगे के 'फॉरवर्ड मार्च' के लिए 'बैकवर्ड कार्ड' खेलने की शुरुआत कर रही है. बीजेपी का 'संघ फैक्टर' एक दूसरी अहम बात ये है कि इस बार बिहार की राजनीति में बीजेपी को इतना स्पेस मिला है और पार्टी से ज्यादा संघ के पुराने नेताओं को तवज्जो दी जा रही है. सबसे बड़ा उदाहरण दो उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी का चयन है क्योंकि आप जो नाम सुनते थे सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार, ये लोग अब सेंटर स्टेज पर नहीं हैं. हो सकता है उनका रोल कुछ और हो जाए लेकिन अब यहां बिहार में बीजेपी नई पॉलिटिक्स करने जा रही है जिसमें 'संघ फैक्टर' को समझना बहुत जरूरी है. #NitishKumar #BiharGovernment #NitishKumarOathCeremony #RenuDevi #TarkishorePrasad क्विंट हिंदी की स्वतंत्र पत्रकारिता का साथ दीजिए. हमारे मेंबर बनिए: https://bit.ly/2mE6B8P आपके लिए जरूरी हर खबर क्विंट पर: https://hindi.thequint.com द क्विंट इंग्लिश में: https://www.thequint.com आपको बेहतरीन वीडियो मिलेंगे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर: https://bit.ly/2x6pGVD आप क्विंट हिंदी को यहां भी फॉलो कर सकते हैं: फेसबुक:https://bit.ly/2LJfzLy ट्विटर: https://bit.ly/2nhoAlL इंस्टाग्राम:https://bit.ly/2NGHzRK