राया- लक्जरी कार में छुपाया था 77 किलो गाँजा, 4 गिरफ्तार

राया- लक्जरी कार में छुपाया था 77 किलो गाँजा, 4 गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 4 शातिर अभियुक्त पेडरु विशाखापत्तनम से दो हजार रुपये किलो गांजा खरीदकर एनसीआर के शहरों में 15 से 20 हजार रुपये किलो बेचकर अत्यधिक मुनाफा करते थे। एसओजी व राया पुलिस ने पिरसुआ बम्बा के समीप से लक्जरी कार की डिग्गी व पिछले बम्पर में बनाये बॉक्स में छुपाकर गांजा ले जा रहे इन चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया व तस्करी में प्रयुक्त लक्जरी कार हौंडा सिटी ग्रे कलर up 14 ay 2156 बरामद की गयी है। #mathurapolice #मथुरा #uppolice #राया #mathuranews #police #जीरोड्रग्सअभियान