मुंबई के पास समुद्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब तक की सबसे बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए एक बड़े एक्टर के बेटे समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' नाम के क्रूज से पकड़े गए लोगों मं… से 8 को गिरफ्तारी करने की जानकारी भी सामने आ रही है… हालांकि, इनके नामों की NCB ने अभी तक पुष्टि नहीं की है… इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से भी पूछताछ जारी है… NCB सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर एक बड़े एक्टर की बेटी भी मौजूद थी.. हालांकि, उन्हें हिरासत में लिया गया है या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है… अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी इस क्रूज पर मौजूद थे…. सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर जो रेव पार्टी चल रही थी उसमें शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में छिपाकर ड्रग्स ले गए थे। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पार्टी में शामिल कुछ और लोगों का भी मेडिकल करवाया जा रहा है और उनमें ड्रग्स की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार या हिरासत में लिया जाएगा… क्रूज पर चल रही इस पार्टी की एंट्री फीस 80 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक बताई जा रही है….. इस क्रूज की क्षमता करीब 2 हजार लोगों की है, यहां तकरीबन 600 लोग ही मौजूद थे… इस पार्टी का इन्विटेशन इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर किया गया था, इसके लिए कुछ लोगों को तो आकर्षक किट भेंट कर उसे न्यौता दिया गया था। #AnbNews हम हैं ANB न्यूज़... हाकिम और हुक्मरानों तक, बेबस और बेसहारा लोगों की आवाज़, चुभते सवाल और बेबाक गुफ्तगू, दिन और रात, 24×7... ताकि आप रहें बाख़बर, watch us on: Airtel Dish TV- 356 TATA SKY- 1927 Siti Cable Haryana LCN No-348 --------------------------------------------------------------------------------------------- • Subscribe To Our Channel : / @anbnewsnational • Follow Us On FACEBOOK : https://www.facebook.com/pg/anbnews20... • Follow Us On TWITTER : / anbnewstv • Follow Us On INSTAGRAM : https://www.instagram.com/anbnewstv/?...