Pulwama Attack: Army ने IED से भरी कार को उड़ाया, Terrorists के निशाने पर थे 400 CRPF Personnel

Pulwama Attack: Army ने IED से भरी कार को उड़ाया, Terrorists के निशाने पर थे 400 CRPF Personnel

Pulwama Attack: Army ने IED से भरी कार को उड़ाया, Terrorists के निशाने पर थे 400 CRPF Personnel जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को कार के जरिए सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद अब सेना ने ऐसे ही एक और हमले की साजिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा के आइनगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में ले जा रहे 50 किलो विस्फोटक बरामद किए हैं। जिस कार में यह आईईडी मिली है, उसपर लगी नंबर प्लेट पर कठुआ का नंबर लिखा हुआ है। कार में विस्फोटक इतनी भारी मात्रा में लदा था कि सुरक्षाबलों को उसे उड़ाना पड़ा। 2019 में हुए आतंकी हमले की तर्ज पर इस विस्फोटक को यहां सुरक्षाबलों के किसी काफिले पर हमले के लिए लाए जाने का शक जताया जा रहा है। गाड़ी में मिले 50 किलोग्राम के आसपास आईईडी को कंट्रोल्ड एक्सप्लोजन के जरिए ब्लास्ट करते हुए एक बड़ी साजिश को टाल दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इस बात के इनपुट्स बीते तीन दिनों से मिल रहे थे कि किसी वाहन के जरिए घाटी के दक्षिणी हिस्से में सुरक्षाबलों पर हमला करने की साजिश रची जा रही है। इसके अलावा इस बात का भी शक जताया जा रहा है कि बीते दिनों कश्मीर में हिज्बुल के टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों से बदला लेने की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि इस कार की मूवमेंट के बारे में सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट्स के जरिए जानकारी मिली थी। कार की घेराबंदी किए जाने के बाद इसमें सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुए हैं, जिनकी तलाश के लिए घाटी में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया इनपुट्स के जरिए पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि विस्फोटकों से लदी एक कार को लेकर कुछ आतंकी पुलवामा के राजपोरा इलाके की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तत्काल सीआरपीएफ, सेना और पुलिस की टीमों को सतर्क करते हुए सभी रूट्स पर बड़े पैमाने पर नाकेबंदी की गई। इसके अलावा वाहनों की तलाशी का अभियान भी शुरू किया गया। #PulwamaAttack #IndianArmy #NavbharatTimes About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here:    / navbharattimes   Social Media Links Facebook:   / navbharattimes   Twitter:   / navbharattimes