देवघर के पालाजोरी थाना स्थित भुरकुंडी पुल के पास पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शनिवार की शाम आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। एसपी ने बताया कि शुक्रवार की रात भुरकुंडी पुल के पास कुछ अपराधकर्मी एकत्रित होकर अपराध करने की योजना बना रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पांच अपराधियों को खदेड़ कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 30 वर्षीय संतोष पंडित, 27 वर्षीय बाबर अंसारी, 26 वर्षीय नदीम अली, 27 वर्षीय राहुल कुमार साह और 32 वर्षीय विकास कुमार यादव के तौर पर हुई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 देशी कट्टा, 1 गोली, 3 चाकू, 5 मोबाइल, 36450 रुपया कैश, आधा बोतल विदेशी शराब, 1 लाठी और तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। बहरहाल अपराधियों को जेल भेजे जाने की कार्यवाई की जा रही है। #Deoghar #NewsDeoghar