#नागस्तोत्रम || #Nagstotra || #Nagpanchami || #कालसर्पयोगनिवारणहेतुअतिप्रभावशालीस्तोत्र || #Kalsarpyogupay #GURUKRIPA श्री नाग स्तोत्र नाग़ देवता को समर्पित हैं ! हमारे हिन्दू पुरानों में कोबरा, अनंत, वासुकी, शेश, पद्म, तक्ष्क, सांघपाल, धृतराष्ट और पिंगल आदि साँपों के बारे में वर्णित मिलता हैं ! यंहा तक की श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन नाग़ पंचमी भी बने जाती हैं ! श्री नाग स्तोत्र का पाठ करने से नाग़ देवता को प्रसन्न किया जाता हैं ! आप श्री नाग स्तोत्र का पाठ राहू और केतु की दशा के समय करके फायदा पा सकते हैं ! !! जय श्री सीताराम !! जय श्री हनुमान !! जय श्री दुर्गा माँ !! 🙏🚩 कालसर्प योग दोष क्या है उसका उपाय जाने पंडित लक्ष्मण भट्टराई 🙏✍️✍️✍️ कालसर्प दोष का नाम सुनते ही कुछ लोगों को तो डर ही लगने लगता है, अगर किसी की कुंडली में कालसर्प हो जिसके कारण उसका जीवन चारों ओर से परेशानियों से घिर रहा हो तो अब घबराने की जरूरत नहीं, सभी चिंताएं छोड़ दे और यहां जो सरल से उपाय बताये जा रहे उन्हे करने से कालसर्प दोष का प्रभाव एक सप्ताह में ही कम हो जाता है । 1- सोमवार के दिन भगवान शिवजी की शिवलिंग गंगाजल मिले जल से महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार लगातार 7 दिनों तक अभिषेक करने के बाद चंदन युक्त धूप, तेल, सुगंध अथवा इत्र अर्पित करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है । 2- आद्रा, स्वाती अथवा शतभिषा नक्षत्र में जटा वाला नारियल अपने ऊपर से 7 बार उतारकर बहते हुये जल में बहा दें । मन में यह भावना करें की कालसर्प दोष का प्रभाव हो रहा है । 3- लगातार 7 दिनों तक दिन के समय जब राहु काल हो तब मां सिंहिका का ध्यान करते हुए एक माला ‘नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें। 4- 7 दिनों तक अपनी सामर्थ्य के अनुसार बुधवार, शुक्रवार या फिर शनिवार के दिन राहु से संबंधित वस्तुएं जैसे सीसा, सरसों का तेल, तिल, कंबल, मछली, धारदार हथियार, स्वर्ण, नीलवर्ण वस्त्र, गोमेद, सूप, काले रंग के पुष्प, अभ्रक, दक्षिणा आदि का दान किसी सुपात्र वेद पाठी ब्राह्मन को दान करें। 5- चंदन की माला से राहु के इस बीज मंत्र- ‘ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः’ का जप शिव मंदिर में जाकर करने से कालसर्प दोष की परेशानियों से तुरंत लाभ मिलता है । 6- लगातार एक सप्ताह तक कालसर्प दोष निवारण के लिए राहुकाल में दूर्वा से राहु मंत्र का 1100 बार जप करने के बाद 108 बार हवन भी करें । 7- एक नारियल का सुखा गोले में छेद करके चीनी, बूरा तथा कुछ सूखे मेवे पीस कर भर दें। अब इस गोले को सांप की बांबी या फिर किसी पीपल अथवा बड़ की जड़ में इस प्रकार से सुरक्षित दबा दें जिससे कि इसमें चीटी लग जाएं। इस उपाय से शीघ्र ही कालसर्प से मुक्ति मिलती है । बहुत बहुत धन्यवाद् 🙏