पहले कसाब और अब नवेद। दोनो ही ऐसे जिंदा सबूत है जिन्हे पाकिस्तान ने नकारा है। लेकिन एनआईए की पूछतांछ में नवेद जैसे-जैसे खुलासे करता जा रहा है, पाकिस्तान वैसे वैसे घिरता नजर आ रहा है। पाकिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियो के लिए कर रहा है। ये बात नवेद के कुबूलनामे से एक बार फिर साफ हो गयी है।