दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के पीछे पंजाब के एक्टर और सिंगर दीप सिद्धू का नाम सामने आ रहा है. किसान नेताओं ने कहा कि दीप सिद्धू ने किसानों को भड़काया. रिपोर्ट्स की मुताबिक़ लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से कुछ दूरी पर लगे गए पोल पर निशान साहिब और किसान यूनियन का झंडा लगाया था. Actress गुल पनाग ने भी ट्वीट करके दीप सिद्धू पर आरोप लगाए. सोशल मीडिया पर दीप सिद्धू की पीएम मोदी और अभिनेता से नेता बने सनी देओल के साथ तस्वीरें भी जमकर शेयर हुईं. बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने 2019 में पंजाब में गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. उस समय एक्टर दीप सिद्धू उनके सहयोगी हुआ करते थे. लेकिन सनी देओल ने पिछले साल दिसंबर में दीप सिद्धू (Deep Sidhu) के किसान आंदोलन में शामिल होने के बाद उससे दूरी बना ली थी. वहीं सनी देओल (Sunny Deol) ने दीप सिद्धू को लेकर एक बार फिर कहा है कि उनसे उनका कोई लेना देना नहीं है. सनी देओल ने ट्वीट किया है और लिखा है, 'आज लाल किले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी, 6 दिसंबर को, ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है. जय हिन्द.' #DeepSidhu #FarmersTractorRally #FarmersProtest लोकमत हिन्दी के यूट्यूब को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें- https://www.youtube.com/LokmatHindi?s... लोकमत हिन्दी के वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें- http://www.lokmatnews.in/ लोकमत हिन्दी को फेसबुक पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- / lokmatnewshindi लोकमत हिन्दी को ट्विटर पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- Follow @ / lokmatnewshindi लोकमत हिन्दी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- Follow @ / lokmatnewshindi